ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
मॉडल स्कूल: आधुनिक शिक्षा प्रणाली का एक अध्ययन
Authors
डॉ. तृप्ती सैनी, रोषनी यादव
Abstract
वर्तमान युग विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा वैश्वीकरण का युग है, जहाँ शिक्षा प्रणाली में निरंतर परिवर्तन और नवाचार देखने को मिलते हैं। आधुनिक शिक्षा प्रणाली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उनके बौद्धिक, सामाजिक, भावनात्मक तथा नैतिक विकास को भी सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु मॉडल स्कूलों की स्थापना की गई है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों तथा नवीन शिक्षण-पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रस्तुत अध्ययन “मॉडल स्कूलरू आधुनिक शिक्षा प्रणाली का एक अध्ययन” विषय पर आधारित है। इस अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य मॉडल स्कूलों में प्रयुक्त आधुनिक शिक्षण प्रणाली, स्मार्ट कक्षाओं, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT), ई-लर्निंग साधनों, छात्र-केंद्रित शिक्षण विधियों तथा विद्यालयी वातावरण का अध्ययन करना है। साथ ही यह भी जानने का प्रयास किया गया है कि मॉडल स्कूल आधुनिक शिक्षा प्रणाली के लक्ष्यों की पूर्ति किस सीमा तक कर रहे हैं। इस अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि (Descriptive Survey Method) का प्रयोग किया गया है। अध्ययन हेतु चयनित मॉडल स्कूलों के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा विद्यालयी संसाधनों का अवलोकन एवं विश्लेषण किया गया है। प्राप्त निष्कर्षों से यह स्पष्ट होता है कि मॉडल स्कूलों में आधुनिक तकनीकी साधनों का उपयोग शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक तथा परिणामोन्मुख बनाता है। इससे विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि, सहभागिता तथा रचनात्मकता में वृद्धि होती है। अध्ययन के निष्कर्ष यह भी संकेत करते हैं कि मॉडल स्कूल आधुनिक शिक्षा प्रणाली के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, यद्यपि संसाधनों की उपलब्धता, शिक्षकों के प्रशिक्षण तथा स्थानीय परिस्थितियों के कारण कुछ चुनौतियाँ भी विद्यमान हैं। अतः यह अध्ययन आधुनिक शिक्षा प्रणाली के संदर्भ में मॉडल स्कूलों की उपयोगिता, प्रभावशीलता तथा सुधार की संभावनाओं को स्पष्ट करता है।
Download
Pages:27-30
How to cite this article:
डॉ. तृप्ती सैनी, रोषनी यादव "मॉडल स्कूल: आधुनिक शिक्षा प्रणाली का एक अध्ययन". National Journal of Advanced Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 27-30
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
