Logo
National Journal of
Advanced Research

Search

ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
माध्यमिक स्तर के अध्यापकों की हिन्दी भाषा के प्रति अध्यापन अभिवृत्ति का अध्ययन
Authors
डॉ. एकता पारीक, पूजा कुमारी चौधरी
Abstract
प्रस्तुत शोध-पत्र का विषय “माध्यमिक स्तर के अध्यापकों की हिन्दी भाषा के प्रति अध्यापन अभिवृत्ति का अध्ययन” है। यह अध्ययन विशेष रूप से जयपुर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों के संदर्भ में किया गया है। भाषा शिक्षण विद्यालयी शिक्षा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, क्योंकि भाषा केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि चिंतन, अभिव्यक्ति, रचनात्मकता, सांस्कृतिक संवेदनशीलता तथा सामाजिक सहभागिता का आधार भी है। हिन्दी भाषा भारतीय शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जीवन में एक केंद्रीय स्थान रखती है। माध्यमिक स्तर पर हिन्दी भाषा का अध्यापन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, अभिव्यक्ति कौशल, साहित्यिक रुचि तथा मूल्य विकास में विशेष योगदान देता है।
अध्यापक की अभिवृत्ति शिक्षण प्रक्रिया की गुणवत्ता को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। यदि शिक्षक हिन्दी भाषा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, रुचि, समर्पण एवं उत्साह रखता है, तो वह विद्यार्थियों में भाषा के प्रति प्रेरणा एवं सीखने की इच्छा उत्पन्न कर सकता है। इसके विपरीत नकारात्मक अभिवृत्ति विद्यार्थियों की उपलब्धि को प्रभावित करती है। प्रस्तुत अध्ययन में जयपुर जिले के 200 माध्यमिक स्तर के अध्यापकों को न्यादर्श के रूप में चयनित किया गया है। अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया तथा आंकड़ों के संकलन हेतु स्वनिर्मित अभिवृत्ति मापनी का उपयोग किया गया। निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि अधिकांश अध्यापकों की हिन्दी भाषा के प्रति अध्यापन अभिवृत्ति सकारात्मक पाई गई।

Download
Pages:23-26
How to cite this article:
डॉ. एकता पारीक, पूजा कुमारी चौधरी "माध्यमिक स्तर के अध्यापकों की हिन्दी भाषा के प्रति अध्यापन अभिवृत्ति का अध्ययन". National Journal of Advanced Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 23-26
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.