Logo
National Journal of
Advanced Research

Search

ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
प्रधानमंत्री स्कूल फोर राइजिंग इंडिया योजना के प्रति अध्यापकों के प्रत्यक्षीकरण का अध्ययन
Authors
डॉ. भारती शर्मा, सुमन सैनी
Abstract
प्रस्तुत अध्ययन का विषय “पीएम श्री योजना में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य को लागू करने पर अध्यापकों के प्रत्याशीकरण का अध्ययन” है। वर्तमान भारतीय शिक्षा व्यवस्था में पीएम श्री (PM SHRI) योजना एक महत्त्वपूर्ण पहल के रूप में उभरकर सामने आई है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विकसित करना है। इस योजना के अंतर्गत विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी, कौशल-आधारित तथा छात्र-केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। विशेष रूप से अध्यापकों की भूमिका इस योजना के सफल क्रियान्वयन में अत्यंत महत्त्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि वे नीति के उद्देश्यों को वास्तविक कक्षा शिक्षण में परिवर्तित करने वाले प्रमुख कारक होते हैं। इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यह ज्ञात करना है कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्योंकृजैसे अनुभवात्मक अधिगम, बहुविषयी शिक्षण, तकनीकी समावेशन, कौशल विकास, समग्र मूल्यांकन तथा 21वीं सदी के कौशलकृको लागू करने के प्रति अध्यापकों का प्रत्याशीकरण किस प्रकार का है। साथ ही यह भी अध्ययन किया गया है कि अध्यापक इन उद्देश्यों के क्रियान्वयन को कितना प्रभावी, व्यवहारिक एवं उपयोगी मानते हैं। यह अध्ययन वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि पर आधारित है। अध्ययन हेतु पीएम श्री विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों का चयन नमूना पद्धति द्वारा किया जाएगा। आँकड़ों के संकलन के लिए प्रश्नावली, साक्षात्कार एवं अवलोकन विधियों का उपयोग किया जाएगा। प्राप्त आँकड़ों का विश्लेषण सांख्यिकीय तकनीकों जैसे माध्य, मानक विचलन एवं प्रतिशत के माध्यम से किया जाएगा। अध्ययन से यह अपेक्षा की जाती है कि अध्यापकों का प्रत्याशीकरण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के प्रति सकारात्मक पाया जाएगा, जिससे यह स्पष्ट होगा कि पीएम श्री योजना विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुधार की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही है। यह अध्ययन शिक्षा नीति के व्यावहारिक क्रियान्वयन तथा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सुधार हेतु उपयोगी सिद्ध होगा।
Download
Pages:19-22
How to cite this article:
डॉ. भारती शर्मा, सुमन सैनी "प्रधानमंत्री स्कूल फोर राइजिंग इंडिया योजना के प्रति अध्यापकों के प्रत्यक्षीकरण का अध्ययन". National Journal of Advanced Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 19-22
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.