Logo
National Journal of
Advanced Research

Search

ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अध्यापक शिक्षा के प्रति शिक्षकों की अभिवृत्ति का अध्ययन
Authors
डॉ. मीनाक्षी शर्मा, एकता सैनी
Abstract
प्रस्तुत शोध का विषय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अध्यापक शिक्षा के प्रति शिक्षकों की अभिवृत्ति का अध्ययन” है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय शिक्षा व्यवस्था में एक व्यापक एवं परिवर्तनकारी दस्तावेज के रूप में उभरकर सामने आई है, जिसमें शिक्षक शिक्षा को विशेष महत्व प्रदान किया गया है। नीति में शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था के केंद्र में रखते हुए उनकी व्यावसायिक दक्षता, प्रशिक्षण, नवाचार, तकनीकी दक्षता तथा शिक्षण गुणवत्ता के विकास पर विशेष बल दिया गया है। शिक्षक शिक्षा सुधारों में समेकित शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम, सतत व्यावसायिक विकास तथा बहुविषयक दृष्टिकोण को प्रमुख स्थान दिया गया है। इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में अध्यापक शिक्षा के प्रति शिक्षकों की अभिवृत्ति का विश्लेषण करना है। अध्ययन में यह ज्ञात करने का प्रयास किया गया कि शिक्षक नीति के उद्देश्यों, प्रावधानों तथा शिक्षक शिक्षा संबंधी सुधारों के प्रति किस प्रकार का दृष्टिकोण रखते हैं। साथ ही, शहरी एवं ग्रामीण तथा महिला एवं पुरुष शिक्षकों की अभिवृत्तियों का तुलनात्मक अध्ययन भी किया गया। इस शोध में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का उपयोग किया गया है। अध्ययन हेतु कुल 200 शिक्षकों का नमूना चयनित किया गया, जिसमें शहरी महिला, शहरी पुरुष, ग्रामीण महिला तथा ग्रामीण पुरुष शिक्षक सम्मिलित किए गए। आंकड़ों के संकलन हेतु अभिवृत्ति मापनी का प्रयोग किया गया तथा प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण माध्य, मानक विचलन एवं ज-परीक्षण द्वारा किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रति शिक्षकों की अभिवृत्ति सामान्यतः सकारात्मक है। लिंग के आधार पर अभिवृत्ति में विशेष अंतर नहीं पाया गया, जबकि शहरी एवं ग्रामीण शिक्षकों के मध्य सार्थक अंतर पाया गया। शहरी शिक्षकों की अभिवृत्ति ग्रामीण शिक्षकों की अपेक्षा अधिक सकारात्मक पाई गई, जिसका प्रमुख कारण बेहतर शैक्षिक संसाधन, प्रशिक्षण सुविधाएँ तथा तकनीकी उपलब्धता है। अतः यह अध्ययन स्पष्ट करता है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षक शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण एवं संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।
Download
Pages:36-40
How to cite this article:
डॉ. मीनाक्षी शर्मा, एकता सैनी "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अध्यापक शिक्षा के प्रति शिक्षकों की अभिवृत्ति का अध्ययन". National Journal of Advanced Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 36-40
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.